RPSC 1st Grade Teacher Hindi Exam 23 june 2025 Answer Key

 121. किस शब्द-शक्ति द्वारा शब्द के सामान्य प्रचलित अर्थ का ज्ञान होता है?

(1) लक्षण लक्षणा

(2) व्यंजना

(3) प्रयोजनवती लक्षणा

(4) अभिधा

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

122. यण स्वर संधि का उदाहरण नहीं है-

(1) यद्यपि

(2) महौजस्वी

(3) पित्रादेश

(4) अत्यूष्म

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

123. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं?

(1) बिभीषण, स्त्रोत, सदुपदेश

(2) दुस्कर, सदृश्य, नीति

(3) वृतान्त, त्योहार, श्रवन

(4) अन्तर्धान, शाप, पश्चात्ताप

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

124. उपन्यास और उपन्यासकार की दृष्टि से असंगत है-

(1) अग्निबीज मार्कण्डेय

(2) उपसंहार कमलेश्वर

(3) अन्तिम अरण्य निर्मल वर्मा

(4) बलचनमा नागार्जुन

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

125. भक्तिकाल पूर्व के हिन्दी साहित्य के संबंध में डॉ. रामकुमार वर्मा का मत है –

(अ) उन्होंने इसके प्रथम काल (भाग) को ‘संधिकाल’ नाम दिया।

(ब) उन्होंने इसके दूसरे काल (भाग) को ‘चारणकाल’ नाम दिया।

उपर्युक्त कथनों के आधार पर उत्तर दीजिए

(1) (अ) गलत और (ब) सही

(2) (अ) और (ब) दोनों सही

(3) (अ) सही और (ब) गलत

(4) (अ) और (ब) दोनों गलत

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

126. निम्नलिखित में से भारतेन्दु की कौनसी रचना मौलिक नहीं है?

(1) कर्पूरमंजरी

(2) चन्द्रावली

(3) भारत दुर्दशा

(4) अंधेर नगरी

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

127. नित्य दीन-दुःखियों को भोजन देने की व्यवस्था वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है –

(1) हितैषी

(2) सौजन्य

(3) भवितव्य

(4) सदावर्त

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

128. ‘पृथ्वीराज रासो’ की प्रामाणिकता विषयक कौनसा कथन बेमेल है?

(1) गौरीशंकर हीराचंद ओझा रासो को अप्रामाणिक ग्रंथ मानते हैं।

(2) नरोत्तमदास स्वामी का मत है कि चंद ने पृथ्वीराज के दरबार में रहकर रासो की प्रबंध रूप में रचना की।

(3) रामचंद्र शुक्ल ‘पृथ्वीराज रासो को सर्वथा अप्रामाणिक ग्रंथ घोषित करते हैं।

(4) श्यामसुंदर दास का मत है कि ‘पृथ्वीराज रासो’ का ‘सभा’ से प्रकाशित संस्करण ही प्रामाणिक है।

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

 129. निम्नलिखित में से उदात्त का सहजात स्रोत (अंतरंग तत्त्व) कौनसा है?

(1) समुचित अलंकार योजना

(2) अभिजात पद रचना

(3) गरिमा और ऊँचाई का समग्र प्रभाव

(4) महान और पुष्ट विचारों के धारण की क्षमता

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

130. कफन कहानी में निम्नलिखित में से कौनसा प्रसंग वर्णित नहीं है?

(1) मेरे नौ लड़के हुए, घर में कभी कुछ न था, मगर भगवान ने किसी तरह बेड़ा पार ही लगाया।

(2) भगवान दे तो जो लोग अभी एक पैसा नहीं दे रहे हैं, वे ही कल बुलाकर रुपये देंगे।

(3) घीसू को भय था कि वह कोठरी में गया तो माधव आलुओं का बड़ा भाग साफ कर देगा।

(4) मेरी औरत जब मरी थी, तो मैं तीन दिन तक उसके पास से हिला तक नहीं था।

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

131. “चित्रकार अथवा किसी भी अन्य कलाकार की ही तरह कवि अनुकर्ता है।” उक्त विचार किसने प्रस्तुत किए हैं?

(1) आचार्य अभिनवगुप्त ने

(2) अरस्तू ने

(3) आचार्य कुंतक ने

(4) लॉजाइनस ने

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

132. ‘हिंदी’ शब्द की व्याप्ति के संदर्भ में असंगत है-

(1) राजभाषा के रूप में हिंदी से आशय है, परिनिष्ठित हिंदी जो प्रमुखतः खड़ी बोली पर आधारित है।

(2) जॉर्ज ग्रियर्सन ने केवल पूर्वी हिंदी और पश्चिमी हिंदी को ही हिंदी माना है।

(3) सुनीति कुमार चटर्जी पूर्वी हिंदी और बिहारी को ही हिंदी मानते हैं।

(4) हिंदी साहित्य के इतिहास ग्रंथों में हिंदी के अंतर्गत पाँच उपभाषाओं (पूर्वी हिंदी, पश्चिमी हिंदी, राजस्थानी,

पहाड़ी और बिहारी) को समाहित किया गया है।

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

133. संतदास एवं जगन्नाथ दास द्वारा दादू दयाल जी की रचनाओं का संग्रह किस नाम से किया गया?

(1) हरडे वाणी

(2) दादू दयाल

(3) दादूवाणी

(4) अंगवधू

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

134. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द अशुद्ध हैं?

(1) कनिष्ट, यथेष्ठ, पुष्ठि

(2) रुष्ठ, श्रेष्ठ, सन्तुष्ट

(3) वरिष्ठ, अभीष्ट, मिष्ठान्न

(4) श्लिष्ट, षष्ठी, निष्ठा

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

135. शुद्ध वाक्य नहीं है-

(1) चारों वेदों के नाम बताओ।

(2) वे अनेक कला जानते हैं।

(3) मसूरी का दृश्य देखने योग्य है।

(4) गाय और बैल प्रायः यहाँ पानी पीते हैं।

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

 136. कंकन किंकिनि नूपुर धुनि सुनि। कहत लखन सन राम हृदय गुनि ।। मानहु मदन दुंदुभी दीनी। मनसा बिस्व-विजय कहें कीनि ।। प्रस्तुत पंक्तियों में कौनसा काव्य गुण है?

(1) माधुर्य

(2) कांति

(3) उदारता

(4) ओज

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

137. निम्नलिखित में से सम्प्रदाय तथा उसके प्रवर्तक आचार्य के क्रम में कौनसा विकल्प सुमेलित नहीं है?

(1) राधावल्लभी सम्प्रदाय स्वामी हित हरिवंश

(2) श्री सम्प्रदाय रामानुजाचार्य

(3) रुद्र सम्प्रदाय विष्णुस्वामी

(4) सनकादि सम्प्रदाय मध्वाचार्य

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

138. “पलनु पीक, अंजनु अधर, धरे महावरु भाल। आजु मिले, सु भली करीः भले बने हौ लाल ।।”

उक्त दोहे के विषय में असंगत विवरण है –

(1) इसमें नायिका के विकृत सौंदर्य का चित्रण है।

(2) इसमें प्रयुक्त ‘भली’ और ‘भले शब्द प्रशंसात्मक नहीं, अपितु व्यंग्यात्मक हैं।

(3) यह प्रौढ़ा-धीरा खंडिता नायिका का नायक के प्रति कथन है।

(4) पहले चरण में अनुप्रास अलंकार है।

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

139. उदार और सुन्दर वस्तु का सुन्दर और रमणीय वर्णन किस वक्रता के अन्तर्गत आता है?

(1) पदपरार्द्ध वक्रता

(2) पदपूर्वार्ध वक्रता

(3) वाक्य वक्रता

(4) प्रबन्ध वक्रता

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

140. प्रगतिवादी कवियों में सॉनेट के सर्वाधिक सिद्ध कवि हैं-

(1) केदारनाथ अग्रवाल

(2) रांगेय राघव

(3) शिवमंगल सिंह सुमन

(4) त्रिलोचन

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

141. अधोलिखित शिक्षण सहायक सामग्रियों में से अप्रक्षेपित त्रिआयामी दृश्य प्रकार की शिक्षण सहायक सामग्री का चयन नीचे दिए विकल्पों में से कीजिए-

(अ) कठपुतली

(ब) प्रतिमान

(स) चित्र

(द) पोस्टर

(य) होलोग्राम

(र) चार्ट

सही कूट का चयन कीजिए –

(1) केवल (स), (द) एवं (र)

(2) केवल (अ). (स), (य) एवं (र)

(3) केवल (ब). (स) एवं (द)

(4) केवल (अ). (ब) एवं (य)

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

142. कम्प्यूटर सहाय अनुदेशन की निम्नलिखित में से कौनसी एक बुनियादी अवधारणा नहीं है?

(1) यह शिक्षा में गुणात्मकता और मात्रात्मकता की समस्या से निपट सकता है।

(2) यह पूर्णरूप से व्यक्तिगत अनुदेशन है।

(3) यह केवल कुछ पत्रों के लिए ही व्यवस्थित किया जा सकता है।

(4) इसका उपयोग सभी प्रकार के शिक्षण अधिगम कार्यक्रमों में किया जा सकता है।

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

143. निम्नलिखित में से कौनसी क्रिए ‘अग्रिम संगठक प्रतिमान’ की ‘संरचना’ के प्रथम चरण ‘अग्रिम संगठक का प्रस्तुतीकरण’ के अन्तर्गत सम्मिलित नहीं है?

(1) पाठ शिक्षण से संबंधित विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान से परिचित होना

(2) पाठ उद्देश्यों का स्पष्टीकरण

(3) अग्रिम संगठक का प्रस्तुतीकरण

(4) अधिगम सामग्री का धौगचारिक प्रस्तुतीकरण

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

144. अनुदेशनात्मक प्रणाली का संरचना के संबंध में अधोलिखित मुख्य समष्टि अदा, प्रक्रिया तथा प्रदा से संबंधित तत्त्वों में से प्रक्रिया’ से संबंधित तत्त्वों का उचित चयन कीजिये –

(अ) शिक्षक

(ब) अनुदेशनात्मक विधियाँ

(स) अनुदेशनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति

(द) व्यूह रचनाएँ

(य) विषयवस्तु

(र) उपागम

उत्तर :

अधोलिखित में से सही कूट का चयन कीजिये

(1) (अ). (य) तथा (र)

(2) (ब), (द) तथा (र)

(3) (स), (द) तथा (य)

(4) (अ), (ब) तथा (स)

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

145. निम्नलिखित में से कौनसी क्रिया संप्रत्यय उपलब्धि आग्रहण प्रतिमान की ‘संरचना’ के तृतीय चरण में सम्मिलित है?

(1) सकारात्मक और नकारात्मक उदाहरणों में गुणों की तुलना करना

(2) संप्रत्यय का नामकरण करना

(3) आवश्यक गुणों के संदर्भ में संप्रत्यय को परिभाषित करना

(4) विचारों का वर्णन करना

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

146. निम्नलिखित में से कौनसा व्यावहारिक संप्रेषण कौशल का मूल सिद्धान्त नहीं है?

(1) यथार्थपूर्ण

(2) संयुक्त

(3) शिष्ट

(4) सुसंगत

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

147. संगणक सहाय अधिगम पैकेज के विकास के अंतर्गत, ‘अनुदेशात्मक उद्देश्यों का निर्धारण किस चरण में किया जाता है?

(1) अभिकल्पन

(2) वैधीकरण

(3) विश्लेषण

(4) अभिक्रमण (प्रोग्रामिंग)

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

148. निम्न में से कौनसे कथन सहकारी अधिगम की विशेषताओं के सम्बन्ध में सही हैं?

(अ) यह विषयवस्तु को केन्द्र बनाती है न कि विद्यार्थी को

(ब) यह अधिगम को केवल शिक्षक केन्द्रित बनाती है

( स) यह विद्यार्थी को स्वयं अधिगम मार्ग चुनने का अवसर देती है

(द) यह साझा लक्ष्य एवं व्यक्तिगत उत्तरदायित्व का समर्थन करती है

दिये गये विकल्पों में से सही कूट का चयन कीजिये –

(1) केवल (अ). (स) और (द)

(2) केवल (स) और (द)

(3) केवल (अ) और (ब)

(4) केवल (ब). (स) और (द)

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

149. उच्च कोटि के ग्राफिक्स जैसे चार्ट, ग्राफ, सारणी, चित्र इत्यादि का मुद्रण (प्रिंट) करने के लिए किस हार्डवेयर उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है?

(1) प्लॉटर

(2) डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर

(3) थर्मल प्रिंटर

(4) इंकजेट प्रिंटर

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

150. शैक्षिक सॉफ्टवेयर के विकास क्रम में निम्नलिखित चरणों में से सही क्रम का चयन कीजिए

(ए) कोडिंग करना

(बी) रूपरेखा तैयार करना

(सी) प्रलेखन

(डी) समस्याओं का विश्लेषण

(ई) मूल्यांकन

(एफ) प्रसंग का चयन

सही कूट का चयन कीजिये –

(1)एफ डी बी ए सी ई

(2) एफ सी डी बी ए ई

(3) एफ ए सी डी बी ई

(4) एफबी ए सी डीई

(5) अनुत्तरित प्रश्न

उत्तर :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top