91. निम्नलिखित में से ‘कविता’ के संबंध में संगत नहीं है-
(1) पद्यात्मकता
(2) कलापक्ष और रूपात्मक सौन्दर्य की नितांत उपेक्षा
(3) लय युक्त शब्दावली
(4) गीति, प्रगीति और मुक्तक रूप में रचना
(5) अनुत्तरित प्रश्न
92. (अ) मंझन कृत ‘मधुमालती’ में नायक-नायिका के प्रथम दर्शन-जन्य प्रेम के साथ-साथ पूर्व जन्म के प्रणय-संस्कारों की भी महत्ता दिखायी गयी है।
(ब) सामान्यतः हिन्दी प्रेमाख्यानों में नायक को बहुपत्नीवादी दिखाया गया है, किंतु यह (मधुमालती) प्रेमाख्यान इसका अपवाद है।
उपर्युक्त कथनों के आधार पर उत्तर दीजिए –
(1) (अ) और (ब) दोनों सही
(2) (अ) सही और (ब) गलत
(3) (अ) और (ब) दोनों गलत
(4) (अ) गलत और (ब) सही
(5) अनुत्तरित प्रश्न
93. ‘चिरजीवो जोरी जुरै क्यों न सनेह गंभीर। को घटि ए वृषभानुजा वे हलधर के बीर।।’
उपर्युक्त छन्द में प्रधान शब्द-शक्ति है –
(1) लक्षणा
(2) आर्थी व्यंजना
(3) अभिधा
(4) शाब्दी व्यंजना
(5) अनुत्तरित प्रश्न
94. हिन्दी साहित्य के इतिहास की आरंभिक सीमा संवत् 750 (693 ई.) मानने वाले इतिहासकार हैं
(1) बाबू श्याम सुंदरदास
(2) रामकुमार वर्मा
(3) रामचंद्र शुक्ल
(4) राहुल सांकृत्यायन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
95. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार निम्नलिखित में से कौनसा नाम नाथों तथा सिद्धों दोनों की परंपरा में पाया जाता है?
(1) गैनीनाथ
(2) कण्हपा
(3) लूहिपा
(4) नागार्जुन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
96. निम्नलिखित ग्रंथों को उनके रचयिताओं के साथ सुमेलित करने वाले विकल्प का चयन कीजिए –
ग्रंथ रचनाकार
(अ) उक्ति व्यक्ति प्रकरण (A) ज्योतिरीश्वर ठाकुर
(ब) चर्यापद (B) आसगु
(स) चन्दनबालारास (C) पंडित दामोदर शर्मा
(द) वर्णरत्नाकर (D) शबरपा
(1) (अ)-(C), (ब)-(D), (स)-(A), (द)-(B)
(2) (अ)-(C). (ब)-(D), (स)- (B). (द)-(A)
(3) (अ)-(A). (ब)-(B). (स)-(C). (द)-(D)
(4) (अ)-(D), (ब)-(C), (स)-(B), (द)-(A)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
97. निम्नलिखित में से सोशल मीडिया के अंतर्गत परिगणित नहीं की जाने वाली सेना है-
(1) टेलीविजन
(2) ट्विटर
(3) फेसबुक
(4) ब्लॉग्स
(5) अनुत्तरित प्रश्न
98. रिपोर्ताज के संबंध में असंगत है-
(1) रिपोर्ताज का प्रभाव असीमित होता है।
(2) रिपोर्ताज में बाह्य स्वरूप की अभिव्यक्ति अधिक ओर आन्तरिक स्वरूप की अपेक्षाकृत कम होती है।
(3) रिपोर्ताज में तथ्यों के साथ भाव प्रवणता भी रहती है।
(4) रिपोर्ताज का स्वरूप कलापूर्ण होता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
99. किस सामासिक पद का विग्रह त्रुटिपूर्ण है?
(1) सुखप्रद सुख देने वाला
(2) जलमग्न जल में मग्न
(3) आपबीती अपने पर बीती
(4) स्वर्गप्राप्त= स्वर्ग में प्राप्त
(5) अनुत्तरित प्रश्न
100. “प्रेम की गूढ़ अंतर्दशा का उद्घाटन जैसा इनमें है, वैसा हिन्दी के अन्य श्रृंगारी कवि में नहीं।” घनानंद विषयक यह कथन किस ख्यात आलोचक का है?
(1) रामस्वरूप चतुर्वेदी
(2) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(3) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(4) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
101. निम्नलिखित विकल्पों में से तुलसीदास कृत ‘रामचरितमानस’ में काण्ड/ सोपानों का सही अनुक्रम है
(1) बालकाण्ड – अयोध्याकाण्ड – किष्किन्धाकाण्ड – अरण्यकाण्ड
(2) बालकाण्ड – अरण्यकाण्ड – अयोध्याकाण्ड – किष्किन्धाकाण्ड
(3) बालकाण्ड- अरण्यकाण्ड – किष्किन्धाकाण्ड- अयोध्याकाण्ड
(4) बालकाण्ड- अयोध्याकाण्ड – अरण्यकाण्ड- किष्किन्धाकाण्ड
(5) अनुत्तरित प्रश्न
102. ‘यही सच है’ कहानी की मूल संवेदना के विषय में कौनसा कथन संगत है?
(1) पुरुष की भौतिकवादी दृष्टि और उसमें होम होती हुई स्त्री की इयत्ता का चित्रण।
(2) पीढ़ियों का अंतर भी आधुनिक जीवन का एक यथार्थ है।
(3) उच्चवर्गीय परिवार की जिन्दगी का चित्रण।
(4) नारी मन के द्वन्द्व की अभिव्यक्ति का चित्रण।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
103. “तीन बरस हुए देव! मेरी भूमि खेती के लिए ली गई थी।”
जयशंकर प्रसाद की पुरस्कार शीर्षक कहानी में उपर्युक्त कथन मधूलिका ने किससे कहा है?
(1) कौशल के वृद्ध मंत्री से
(2) राजकुमार अरुण से
(3) कौशल के सेनापति से
(4) कौशल के महाराज से
(5) अनुत्तरित प्रश्न
104. टेलीविज़न फीचर लेखन के अनिवार्य तत्त्व में सम्मिलित नहीं है-
(1) संगीत
(2) इंटरनेट
(3) शब्द
(4) चित्र
(5) अनुत्तरित प्रश्न
105. निम्नलिखित में से ‘नि’ उपसर्ग से निर्मित शब्द नहीं है-
(1) निवारण
(2) निबंध
(3) न्यस्त
(4) निरीह
(5) अनुत्तरित प्रश्न
106. “मिथिला मेरा मूल है और अयोध्या फूल, चित्रकूट को क्या कहूँ, रह जाती हूँ भूल।” ‘साकेत’ में उपर्युक्त कथन किसका है?
(1) श्रुतिकीर्ति
(2) मांडवी
(3) सीता
(4) उर्मिला
(5) अनुत्तरित प्रश्न
107. कई रचनाएं जो मूलतः जैन धर्म-भावना से प्रेरित होकर लिखीं गई हैं, निस्संदेह उत्तम काव्य हैं और विजयपाल रासो और हम्मीर रासो की भांति ही साहित्यिक इतिहास के लिए स्वीकार्य हो सकती हैं। यही बात बौद्ध सिद्धों की कुछ रचनाओं के बारे में भी कही जा सकती है।” आदिकालीन साहित्य के बारे में यह कथन किसका है?
(1) मिश्र बंधु
(2) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(3) रामचंद्र शुक्ल
(4) राम कुमार वर्मा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
108. हिन्दी के प्रारम्भिक काल के प्रदत्त नामकरण तथा समर्थकों की दृष्टि से कौनसा विकल्प सुमेलित नहीं है?
(1) वीर काल आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(2) आदिकाल डॉ. रसाल
(3) चारण काल डॉ. जार्ज ग्रियर्सन
(4) सिद्ध-सामंत काल राहुल सांकृत्यायन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
109. निम्नलिखित में से सात्विक अनुभाव नहीं है-
(1) स्वेद
(2) स्तम्भ
(3) प्रलय
(4) व्रीड़ा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
110. ‘अक्ल की गाँठ खुलना’ मुहावरे का संगत अर्थ है-
(1) समझ में आना
(2) बुद्धि की कमी
(3) मूर्खता करना
(4) कल्पना करना
(5) अनुत्तरित प्रश्न
111. “गुरु गोविंद तौ एक है, दूजा यहु आकार।
आपा मेट जीवत मरै, तो पावै करतार।।”
कबीर की इस साखी में प्रयुक्त ‘आपा’ के अभिप्राय की दृष्टि से कौनसा विकल्प असंगत है?
(1) अहंकार
(2) अपनी सत्ता
(3) अपनापा
(4) अस्तित्व
(5) अनुत्तरित प्रश्न
112. ‘बिजनौरी’ हिन्दी भाषा की किस बोली की उपबोली मानी जाती है?
(1) बुंदेली
(2) अवधी
(3) ब्रजभाषा
(4) कौरवी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
113. निम्नलिखित विकल्पों में से कौनसा पत्र-पत्रिका, संपादक तथा संपादन स्थान के क्रम में असंगत है?
(1) हिन्दी प्रदीप बालकृष्ण भट्ट इलाहाबाद
(2) आनंदकादंबिनी बदरीनारायण चौधरी मिर्जापुर
(3) ब्राह्मण अंबिकादत्त व्यास आगरा
(4) भारतमित्र रुद्रदत्त कलकत्ता
(5) अनुत्तरित प्रश्न
114. “रीति-काव्य जितना तत्कालीन समाज के क्लांत चित्त के विश्राम और विनोदन की व्यवस्था करता है, उतना परिष्करण और नियोजन की नहीं।” यह कथन किसका है?
(1) आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी
(2) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
(3) डॉ. नगेन्द्र
(4) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
115. ‘कविता क्या है’ निबंध में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के मतानुसार चमत्कार के अन्तर्गत क्या सम्मिलित नहीं है?
(1) शब्दों की क्रीड़ा
(2) प्रस्तुत वस्तुओं का अद्भुतत्व अथवा अप्रस्तुत वस्तुओं के साथ उनके सादृश्य की अनहोनी
(3) वर्ण विन्यास की विशेषता
(4) वाक्य की वक्रता या वचनभंगी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
116. ‘बीसलदेव रासो के संदर्भ में असंगत है –
(1) यह श्रृंगार रस परक गेय काव्य है।
(2) इसके रचयिता कवि नरपति नाल्ह हैं।
(3) यह छंद वैविध्यपरक रचना है।
(4) विरह वर्णन में बारहमासा पद्धति का प्रयोग हुआ है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
117. “तददोषौ शब्दार्थों सगुणावनलंकृती पुनः क्वापि काव्य लक्षण विषयक उपर्युक्त मान्यता किसकी है?
(1) आचार्य राजशेखर
(2) आचार्य कुंतक
(3) आचार्य दंडी
(4) आचार्य मम्मट
(5) अनुत्तरित प्रश्न
118. आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र के अनुसार वे कवि जिन्होंने लक्षण और उदाहरण शैली पर काव्य-सृजन तो नहीं किया, किन्तु रचना करते समय उनका झुकाव लक्षण ग्रंथों पर अवश्य रहा। ऐसे कवि हैं-
(1) रीतिमुक्त
(2) रीतिभुक्त
(3) रीतिबद्ध
(4) रीतिसिद्ध
(5) अनुत्तरित प्रश्न
119. निम्नलिखित में से कौनसी विशेषता आचार्य विश्वनाथ द्वारा वर्णित रस के स्वरूप में परिगणित नहीं है?
(1) रस अखण्ड होता है।
(2) रसानुभव वेद्यांतर स्पर्श युक्त होता है।
(3) रस स्वप्रकाश, आनंदमय और चिन्मय है।
(4) रसानंद ब्रह्मानंद के समतुल्य है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
120. “राम नाम कै पटंतरै, देबे कौ कछु नाँहि।
क्या ले गुरु संतोषिए, हाँस रही मन माँहि।।”
उक्त साखी में ‘हाँस रही मन माँहि’ का उपयुक्ततम अर्थ है-
(1) अपनी निर्धनता के कारण मन निराशा से भर गया।
(2) गुरु को संतुष्ट न कर सकने का पछतावा नहीं रह गया।
(3) गुरु का सान्निध्य पाने की इच्छा शेष रह गई।
(4) राम नाम के उपदेश से मन उल्लास से भर गया।
(5) अनुत्तरित प्रश्न