यूरोप की सबसे लम्बी नदी वोल्गा है जिसकी लम्बाई 3692 किलोमीटर है।

इस नदी का डॉन नदी में मिला दिया गया है। जिससे काला सागर से होकर समुद्री जहाज अब यूरोप के भीतरी भागों तक जाने लगे हैं।

यूरोप की दूसरी सबसे लम्बी नदी एवं सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी डेन्यूब है। जो आस्ट्रिया, बुल्गारिया, स्लोवाकिया, जर्मनी, हंगरी, क्रोएशिया, सर्बिया, मोल्डोवा, यूक्रेन और रूमानिया से होकर बहती हुई काला सागर में गिरती है।

डेन्यूब नदी के तट पर बुडापेस्ट, वियना और बेलग्रेड बंदरगाह स्थित है।

टेम्स नदी (इंग्लैंड)

टेम्स नदी का उद्गम कोट्सवोल्ड पर्वत है। यह नदी उत्तरी सागर में गिरती है।

सीन नदी (फ्रांस) 

फ्रांस के मध्यवर्ती पठारी भाग से निकलकर उत्तर—पश्चिम में बहती हुई इंग्लिश चैनल में गिरती है। पेरिस इस नदी के किनारे पर बसा हुआ है।

राइन नदी

स्विट्जरलैण्ड में आल्पस पर्वत से निकलकर जर्मनी व नीदरलैंड्स में बहती हुई उत्तरी सागर में मिलती है।

एल्बे नदी

एल्बे नदी का उद्गम चेक गणराज्य के पर्वतीय क्षेत्र में निकलकर जर्मनी में बहती हुई उत्तरी सागर में गिरती है। हैम्बर्ग शहर इस नदी के तट पर स्थित है।

पो नदी

पो नदी का उद्गम आल्पस पर्वत के होता है। यह इटली में बहती हुई एड्रियाटिक सागर में गिरती है।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder