31. प्रकाशन वर्ष के आधार पर मैथिलीशरण गुप्त की रचनाओं का निम्नलिखित में से कौनसे विकल्प पर सही अनुक्रम है?
(1) भारत-भारती जयद्रथ वध यशोधरा साकेत
(2) भारत-भारती जयद्रथ वध साकेत यशोधरा
(3) जयद्रथ वधभारत-भारती साकेत यशोधरा
(4) जयद्रथ वध साकेत यशोधरा भारत भारती
(5) अनुत्तरित प्रश्न
32. रचना और रचनाकार की दृष्टि से कौनसा विकल्प सुमेलित नहीं है?
(1) श्रावकाचार देवसेन
(2) स्थूलिभद्र रास विजयसेन सूरि
(3) भरतेश्वर बाहुबली रास शालिभद्र सूरि
(4) नेमिनाथ रास सुमति गणि
(5) अनुत्तरित प्रश्न
33. इनमें से किस विद्वान ने आदिकालीन सिद्ध कवियों का संग्रह ‘हिन्दी काव्य धारा’ नाम से किया?
(1) महापंडित राहुल सांकृत्यायन
(2) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(3) डॉ. प्रबोध चंद्र बागची
(4) महामहोपाध्याय हरप्रसाद शास्त्री
(5) अनुत्तरित प्रश्न
34. सभी ऐतिहासिक कहे जाने वाले काव्यों के समान इसमें भी इतिहास और कल्पना का फैक्ट और जाने वाली रचनाओं के समान इसमें भी काव्यगत और फिक्शन का मिश्रण है। सभी ऐतिहासिक मानी कथानक प्रथित रूढ़ियों का सहारा लिया गया है।”
पृथ्वीराज रासो के बारे में यह कथन किसका है?
(1) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(2) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(3) रामचंद्र शुक्ल
(4) रामकुमार वर्मा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
35. कुलहिं प्रकासै एक सुत, नहिं अनेक सुत निन्द।
एक चन्द सब तम हरै, नहिं ठडगन के वृंद ।।
काव्य-पंक्तियों में अलंकार है-
(1) उत्प्रेक्षा
(2) दृष्टांत
(3) उदाहरण
(4) भ्रान्तिमान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
36. ‘कविता क्या है’ शीर्षक निबंध में व्यक्त हुए विचारों में से कौनसा विकल्प असत्य या असंगत है?
(1) जिस प्रकार आत्मा की मुक्तावस्था ज्ञान दशा कहलाती है, उसी प्रकार हृदय की मुक्तावस्था रस-दशा कहलाती है।
(2) मनुष्येतर बाह्य प्रकृति की, जो प्रधानता ‘मेघदूत’ में मिली है, वह संस्कृत के प्रायः सभी काव्य-ग्रंथों में भी है। (3) कविता ही मनुष्य के हृदय को स्वार्थ संबंधों के संकुचित मंडल से ऊपर उठाकर लोक-सामान्य भाव-भूमि पर ले जाती है।
(4) काव्य की रस-धारा में, जो थोड़ी देर के लिए निमग्न न हुआ, उसके जीवन को मरुस्थल की यात्रा ही समझना चाहिए।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
37. सरकारी नियमों या अनुदेशों को आवश्यकतानुसार कार्यालय के सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को सामान्य रूप से सूचित करने हेतु निम्नलिखित में से किस प्रारूप का प्रयोग किया जाता है?
(1) ज्ञापन
(2) अर्धशासकीय पत्र
(3) परिपत्र
(4) विज्ञप्ति
(5) अनुत्तरित प्रश्न
38. ‘लौटकर आया हुआ’ के लिए उपयुक्त शब्द है-
(1) आगत
(2) अनुगत
(3) प्रत्यागत
(4) अभ्यागत
(5) अनुत्तरित प्रश्न
39. महादेवी वर्मा का संस्मरण/रेखाचित्र निम्नलिखित में से नहीं है-
(1) माटी की मूरतें
(2) अतीत के चलचित्र
(3) पथ के साथी
(4) स्मृति की रेखाएँ
(5) अनुत्तरित प्रश्न
40. “भारतेन्दु युग के एक ओर मध्यकालीन दरबारी संस्कृति थी तो दूसरी ओर आम जनता में एक सामाजिक और राजनीतिक आन्दोलन के लिए वातावरण तैयार करना था।” यह कथन किसका है?
(1) बच्चन सिंह
(2) नामवर सिंह
(3) आचार्य रामचंद्र शुक्ल
(4) रामविलास शर्मा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
41. व्याकरण का ‘स्फोटवाद’ किस सिद्धान्त के मूल में माना जाता है?
(1) औचित्य सिद्धान्त
(2) वक्रोक्ति सिद्धान्त
(3) रस सिद्धान्त
(4) ध्वनि सिद्धान्त
(5) अनुत्तरित प्रश्न
42. ‘बुरे काम का बुरा फल’ अर्थ को व्यंजित करने वाली लोकोक्ति है –
(1) अटका बनिया देय उधार
(2) आग खाएगा तो अंगार उगलेगा
(3) आधा तीतर आधा बटेर
(4) एक अनार सौ बीमार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
43. विधा, रचना और रचनाकार की दृष्टि से असंगत विकल्प है
(1) संस्मरणात्मक रेखाचित्र – हम हशमत – कृष्णा सोबती
(2) रिपोर्ताज – रेखाएँ और चित्र – धर्मवीर भारती
(3) आत्मकथा – नीलयक्षिणी – देवेन्द्र सत्यार्थी
(4) जीवनी – आवारा मसीहा – विष्णु प्रभाकर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
44. “प्रोषितपतिकाएँ हों जितनी भी सखि !
उन्हें निमंत्रण दे आ,”
उर्मिला प्रोषितपतिकाओं को मुख्यतः क्यों आमंत्रित कर रही हैं?
(1) सामाजिक कार्यों में उनका सहयोग पाने के लिए।
(2) उनका मनोबल बढ़ाने के लिए।
(3) आमोद-प्रमोद द्वारा उनकी वेदना दूर करने हेतु।
(4) समदुःखियों के साथ से एक-दूसरे का दुःख बाँटने के लिए।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
45. निम्नलिखित में से किस विकल्प में छंद का लक्षण सही नहीं है?
(1) रोला मात्रिक अर्द्ध सम छंद है।
(2) चौपाई छंद के प्रत्येक चरण में 16 मात्राएँ होती हैं।
(3) उल्लाला छंद के विषम चरण में 15 एवं सम चरण में 13 मात्राएँ होती हैं।
(4) हरिगीतिका छंद के अंत में लघु-गुरु आता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
46. हिन्दी साहित्य के इतिहास विजयक चार ग्रंथ हैं –
(अ) मिश्र बंधु विनोद
(ब) शिव सिंह सरोज
(स) द मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान
(द) इस्त्त्वार द ला लितरेत्यूर ऐन्दुई ऐ ऐन्दुस्तानी
इन ग्रंथों का रचनाकाल की दृष्टि से आरोही क्रम है –
(1) (स), (द), (अ), (ब)
(2) (द), (स), (अ), (ब)
(3) (द), (ब), (स), (अ)
(4) (स), (द), (ब), (अ)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
47. डायरी-लेखन की विशेषताओं के संबंध में असंगत है
(1) डायरी-लेखन में विविध लेखन-विधियों का स्पर्श रहता है।
(2) डायरीकार साहित्यिक संभावना के प्रति उदासीन रहता है।
(3) डायरी-लेखन में व्यक्ति सापेक्षता अधिक रहती है।
(4) डायरी-लेखन डायरीकार की प्रामाणिक अभिव्यक्ति होती है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
48. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं है?
(1) शैलजा, गिरिजा, अर्कजा
(2) अनल, पावक, कृशानु
(3) अभ्र, शून्य, व्योम
(4) अरुण, मार्तंड, मिहिर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
49. इनमें से नागार्जुन की रचना नहीं है?
(1) हजार-हजार बाँहों वाली
(2) प्यासी पथराई आँखें
(3) सतरंगे पंखों वाली
(4) जमुन जल तुम
(5) अनुत्तरित प्रश्न
50. रीतिकाल की विशिष्टता की ओर संकेत करता निम्नलिखित पद्य किस कवि का है?
आगे के सुकवि रीझिहँ तौ कविताई न तौ,
राधिका-कन्हाई सुमिरन को बहानो है।
(1) सेनापति
(2) देव
(3) मतिराम
(4) भिखारीदास
(5) अनुत्तरित प्रश्न
51. किस विकल्प में ‘हार प्रत्यय से निर्मित शब्द नहीं है?
(1) होनहार
(2) जाननहार
(3) मरनहार
(4) लुहार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
52. हीनता ग्रंथि और श्रेष्ठता ग्रंथि का अतिरेक व्यक्ति को मानसिक रोगी बना देता है, यह विचार प्रस्तुत करने वाले मनोविश्लेषक हैं –
(1) मैक्डूगल
(2) फ्रायड
(3) अल्फ्रेड एडलर
(4) कार्ल गुस्ताव जुंग
(5) अनुत्तरित प्रश्न
53. रस और उसके स्थायी भाव की दृष्टि से असंगत विकल्प है-
(1) वीर उत्साह
(2) रौद्र – क्रोध
(3) अद्भुत विस्मय
(4) बीभत्स शोक
(5) अनुत्तरित प्रश्न
54. अर्द्धशासकीय पत्र के संबंध में असंगत है –
(1) हस्ताक्षरकर्ता अधिकारी स्वयं संबोधन लिखता है।
(2) इसमें विषय व संदर्भ अनिवार्यतः लिखा जाता है।
(3) यह किसी विषय पर अधिकारी की निजी सम्मति के लिए भी लिखा जाता है।
(4) इसकी भाषा सरल व स्पष्ट होती है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
55. निम्नलिखित में से ग्रन्थ एवं लेखक की दृष्टि से कौनसा विकल्प सुमेलित नहीं है?
(1) हिन्दी साहित्य का अतीत विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(2) हिन्दी साहित्य का आदिकाल आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
(3) हिन्दी साहित्य: उद्भव एवं विकास डॉ. धीरेन्द्र वर्मा
(4) रीतिकाव्य की भूमिका डॉ. नगेन्द्र
(5) अनुत्तरित प्रश्न
56. “भक्ति आंदोलन की जो लहर दक्षिण से आई, उसी ने उत्तर भारत की परिस्थिति के अनुरूप हिन्दू-मुसलमान दोनों के लिए एक सामान्य भक्ति मार्ग की भी भावना कुछ लोगों में जगाई। हृदयपक्ष शून्य सामान्य अंतस्साधना का मार्ग निकालने का प्रयत्न नाथ पंथी कर चुके थे…..”
यह कथन इनमें से किसका है?
(1) रामचंद्र शुक्ल
(2) रामकुमार वर्मा
(3) हरवंशलाल शर्मा
(4) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
57. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सही विलोम शब्द नहीं है?
(1) कर्मठ – कृपण
(2) आर्द्र – शुष्क
(3) उद्धत – विनीत
(4) आद्य – अन्त्य
(5) अनुत्तरित प्रश्न
58. निम्नलिखित में से शब्द-युग्म के अर्थ भेद की दृष्टि से असंगत विकल्प है –
(1) प्रदीप – प्रतीप = दीपक – उलटा
(2) मेघ – मेघ = बादल – यज्ञ
(3) उपल – उत्पल = कमल – पत्थर
(4) वर्ण – व्रण = रंग – घाव
(5) अनुत्तरित प्रश्न
59. ‘कुलिस-कठोर सुनत कटु बानी। विलपत लखन, सीय, सब रानी।। प्रस्तुत पंक्ति में अलंकार है-
(1) उत्प्रेक्षा
(2) श्लेष
(3) यमक
(4) उपमा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
60. “भगति सुतिय कल करन विभूषन” बालकाण्ड की इस पंक्ति के अनुसार भक्ति रूपिणी सुन्दर स्त्री के कानों के सुन्दर आभूषण के समान कौन हैं?
(1) राम और लक्ष्मण
(2) लक्ष्मण और सीता
(3) राम और सीता
(4) तुलसीदास एवं काकभुशुंडी
(5) अनुत्तरित प्रश्न